YouTube, Google AdSense, Mobile, Tech News, Technology, Mobile Review, App Review, Online Earning, Earn Money, New Gadget, ROM Flash, Facts और Daily News Update

Tuesday, May 5, 2026

New Pan Card Apply Online | Pan Card Kaise Banaye | How to Apply Pan Card Online | मोबाइल से 2026

Pan Card Kaise Banaye 2026 दोस्तों आज हम बात करेंगे कि आप पैन कार्ड कैसे बना सकते हो घर बैठे आप अपने मोबाइल से पैन कार्ड बना सकते हो सिर्फ आप आधार कार्ड से पैन कार्ड बना सकते हो आज मैं आपको आधार कार्ड से पैन कार्ड बनाने का तरीका सिखाऊंगा पैन कार्ड आज हमारे लिए कितना इंपॉर्टेंट है शायद आपको नहीं पता लेकिन हमारे पास पैन कार्ड होना चाहिए।

दोस्तों आप सभी का हमारे इस नए आर्टिकल में बहुत-बहुत स्वागत है आज के इस डिजिटल समय में हर एक व्यक्ति के लिए Documents की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इन्हीं जरूरी Documents में से एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है पैन कार्ड (PAN Card)। चाहे बैंक में खाता खोलना हो, किसी बड़ी लेन-देन की बात हो, टैक्स से जुड़ा काम हो या फिर किसी भी प्रकार का फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन हर जगह पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।


Aadhar Card Se Pan Card Kaise Banaye 
आज हम इस आर्टिकल में आपको एक बहुत ही आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे सिर्फ अपने मोबाइल फोन और आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब आपको किसी साइबर कैफे या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत यह सुविधा काफी आसान बना दी है, जिससे कोई भी व्यक्ति कुछ ही मिनटों में अपना पैन कार्ड ऑनलाइन बनवा सकता है। अगर आपके पास आधार कार्ड है और उसमें मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप बहुत ही आसानी से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।


New PAN Card Apply Online Step by Step
इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी देंगे कि कैसे आप आधार कार्ड से पैन कार्ड बना सकते हैं, किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं पूरी जानकारी आसान भाषा में…

No.1 सबसे पहले आपको इस लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर क्लिक करना है इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा अच्छा आपको एक ऑप्शन देखने को मिलेगा Instant E-PAN आपको इस पर कई करना है। 



No.2 Instant E-PAN पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको नीचे स्क्रॉल करना है यहां पर आपको Get New e-PAN पर क्लिक करना है।



No. 3 Get New e-PAN यहां क्लिक करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर एंटर करने हैं आधार कार्ड नंबर एंटर करने के बाद I confirm that के ऑप्शन पर आपको टिक कर देना है उसके बाद नीचे आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।



No.4 Continue ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद OTP Validation का पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको नीचे स्क्रॉल करना है I have read the consent terms and agree to proceed further के ऑप्शन पर टिक कर देना है ठीक करने के बाद आपको नीचे ऑप्शन देखने को मिलेगा Generate Aadhar OTP आपको इस पर क्लिक करना है।


No.5 Generate Aadhar OTP पर क्लिक करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल दिखाई देगी जहां पर आपको एक ऑप्शन देखने को मिलेगा Link Email Id यहां पर आपको क्लिक करना है यहां पर आपको अपनी Gmail देनी है आपकी जीमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा जो कि आपको या इंटर करना है उसके बाद कंफर्म कर देना है।


No.6 Confirm करने के बाद आपको नीचे Details to be provided by applicant ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर आपको अपने पिता जी का नाम और डेट ऑफ बर्थ और एक सर्टिफिकेट जो कि आप यहां पर आधार कार्ड दे सकते हो उसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है I accept that ऑप्शन पर टिक कर देना है उसके बाद नीचे आपको Continue ऑप्शन मिलेगा इस पर आपको क्लिक कर देना है


No.7 Your request for e-PAN has been submitted successfully फिर आपको फाइनल मैसेज देखने को मिलेगा जहां पर आपको एक Acknowledgement Number भी मिलेगा जिससे आप अपने पैन कार्ड को ट्रैक कर सकते हो। 

उम्मीद करता हूं कि आपको यह तरीका जरूर पसंद आया Pan Card बनाने का घर बैठे और वह भी आधार कार्ड से इस आर्टिकल को अपने दोस्त के साथ जरूर शेयर करना।

जरूरी बात:
एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही PAN कार्ड होना चाहिए। अगर किसी के पास एक से ज्यादा PAN कार्ड होते हैं, तो यह कानून के खिलाफ है। ऐसे मामले में सरकार उस व्यक्ति पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगा सकती है।


No comments:

Post a Comment